{"_id":"628d2687bf886a6396087388","slug":"protest-nagar-negam-firozabad-news-agr534635480","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
नगर आयुक्त कक्ष के बाहर दिया धरना, नारेबाजी कर कहा- छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा मझोले छोटे व्यापारियों के चालान काटे जाने का विरोध करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और दुकानदार मंगलवार को सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए सभी नगर निगम पहुंचे। यहां नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर जमीन पर ही धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम के अफसर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर मझोले व छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा गया।
धरना के दौरान व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी मुख्यमंत्री के आदेश का पूर्ण रूप से पालन करते हैं। ठेला और दुकानदारों की गुल्लक से जबरन रुपये निकलवाकर चालान करना गलत है। जिसे व्यापारी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करता है तो वह उनके साथ हैं। नाले के ऊपर दुकान रखना और दुकान के बाहर ग्राहक की बाइक खड़ी होने पर चालान करना गलत है।
अर्जेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार का आदेश है कि पहले ठेल खोमचे वालों को स्थान उपलब्ध कराया जाए। उसके बाद कार्रवाई की जाए। लेकिन नगर निगम द्वारा अभी तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई और न ही ठेले खोमचे वालों को खड़ा करने के लिए कोई स्थान नहीं दिया गया। नगर निगम अफसर अपनी कमी को छुपाते हुए व्यापारियों का शोषण करने में लगे है। यदि नगर निगम अफसरों ने अपनी कार्यशैली में परिवर्तन नहीं किया तो वह सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इस दौरान हरीशंकर अग्रवाल, विवेक कौशल, राजपाल यादव, विनोद कुमार, दीपक चौरसिया, पंकज वर्मा के साथ अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आंदोलन की सूचना पर नगर निगम पहुंची पुलिस
व्यापारियों द्वारा नगर निगम में धरना प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाकर आंदोलन को खत्म करा दिया था।