{"_id":"6aafae76bc1bed0a4c0c46ef","slug":"protest-in-firozabad-over-ugc-rollback-three-youths-injured-in-scuffle-with-police-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदर्शन: फिरोजाबाद में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की, तीन युवक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदर्शन: फिरोजाबाद में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की, तीन युवक हुए घायल
Sun, 20 Sep 2026 03:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 20 Sep 2026 03:32 PM IST
सार
यूजीसी के विरोध में रविवार को फिरोजाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। इस दाैरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। धक्का-मुक्की के दाैरान तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के आह्वान पर यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने गांधीपार्क पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना खत्म करने के बाद प्रदर्शनकारी पदयात्रा करके मुख्यालय की ओर जाने का प्रयास करने लगे। गांधी पार्क चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन युवकों ने बैरियर को हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
इससे पुलिस फोर्स एवं प्रदर्शनकारियों की धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान चोट लगने से टूंडला के यश भारद्वाज, अखिल उपाध्याय और हिरनगांव के कार्यकर्ता विवेक पाठक घायल हो गए। उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प हुई। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के समझाने पर युवक मान गए। उन्होंने एसडीएम सदर सुदर्शन कुमार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और थाना उत्तर के इंस्पेक्टर रवि त्यागी,दक्षिण प्रभारी योंगेद्रपाल सिंह सहित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे।