{"_id":"5e5d4e208ebc3eeb393d1e2b","slug":"protest-firozabad-news-agr4321859142","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इसमें उन्होंने आंधी एवं बारिश के कारण हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह टाईगर ने कहा कि आंधी एवं बारिश के कारण हजारों बीघा फसल बरबाद हो गई है। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, किसानों ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी गांवों में जाकर बिजली चोरी करने का मामला दर्ज होने की बात करते हैं। मामले को निपटाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
वहीं, उद्योगपतियों के बकाए को माफ किया जा रहा है, जबकि किसानों के खिलाफ आरसी जारी की जा रही है। किसानों ने तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया को ज्ञापन देते हुए समस्याओं के समाधान न होने पर तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी है। तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया ने समस्याओं के समाधान की बात कही। इस दौरान क्षेत्रपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, पवन चैहान, कप्तान सिंह, विशुनदयाल, महीपाल सिंह, देवीदास, चिरौंजीलाल, सत्यपाल, कालीचरन, रामसिंह वर्मा, रजनीश जैन आदि किसान एवं भाकियू भानू के पदाधिकारी मौजूद रहे।