फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protest continues for 12th day for Vimukti caste certificate

Firozabad News: विमुक्ति जाति प्रमाणपत्र के लिए 12 वें दिन जारी रहा धरना

Sat, 10 Feb 2024 07:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Feb 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Protest continues for 12th day for Vimukti caste certificate
विमुक्ति जाति प्रमाणपत्र के लिए 12 वें दिन जारी रहा धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में विमुक्ति जाति के प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग को लेकर धरना शनिवार को चलता रहा। जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में गुस्सा है। सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

विमुक्ति जाति का प्रमाणपत्र बनवाने की मांग को लेकर मुख्यालय पर डीएम कार्यालय के समीप ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना को 12 दिन बीत गए लेकिन अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने सुधि नहीं ली है। जबकि जिले की पांच तहसीलों में से किसी भी तहसील में विमुक्ति जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहे है। राज्य कर्मचारी संघ के संरक्षक लटूरी सिंह ने कहा कि विमुक्ति जाति के हक की लड़ाई को हमारा समर्थन रहेगा। विमुक्ति जाति एवं जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. डीआर वर्मा ने कहा कि यह हक की लड़ाई उचित है। गांधी लोहिया विचार मंच के गिरीश जोशी,लोधी राजपूत सेवा समिति के दिनेश लोधी,फतेह सिंह,वेदराम वर्मा, हरी किशन, मीना राजपूत,पन्नालाल, कुशल सिंह,संजय सिंह ,पवन राजपूत, चंपाराम वर्मा,तारा देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed