फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protest Advocates against government

सरकार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

Fri, 27 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 27 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Protest Advocates against government
प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी और खंडपीठ की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा
विज्ञापन

बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए अपने बजट में 40 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने का प्रावधान किया था। अधिवक्ताओं के हित में हमेशा ध्यान दिए जाने का वायदा भी किया था। इसके बावजूद वर्तमान में प्रमुख सचिव न्याय एवं प्रमुख सचिव वित्त के माध्यम से योजनाओं में अड़चनें डालकर क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ता कल्याण निधि के रूप में मृतक अधिवक्ताओं के परिवारीजनों को 50 हजार रुपये दिए जा रहे थे, जिसे बढ़ाकर पांच लाख रुपये दिए जाने का आदेश पारित किया था। इसके बावजूद यह योजना अब तक लागू नहीं की गई है। अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए आंदोलनरत है। वहीं खंडपीठ की स्थापना को लेकर लंबे अर्से से आंदोलन किया जा रहा है। राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा यदि समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करेंगे। अंत में समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एडीएम कर्मेंद्र सिंह को सौंपा गया। इस दौरान सर्वेश यादव, रमेश कुशवाहा, सुधीर माहेश्वरी, सुनील यादव, दिलीप यादव, अजय ओझा, नरेंद्र राठौर, सलीम खां, ठा. शिव कुमार सिंह, उदयवीर सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


टूंडला के अधिवक्ताओं में भी आक्रोश
टूंडला। बार एसोसिएशन के बैनरतले अधिवक्ताओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष रामरक्षपाल सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने प्रतिवर्ष 40 करोड़ रुपये अधिवक्ता कल्याण निधि में न रखकर, अपनी जेब में रख लिया है। सचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के उपचार के लिए इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। बार काउंसिल के अध्यक्ष को सह अध्यक्ष न्यासी समिति बनाने की व्यवस्था की जाए। उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। पूर्व अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, विजेंद्रवीर सिंह, नरसिंहपाल सिंह, सुधीर गौतम, चंदेश उपाध्याय, ममता सारस्वत, कमलेश यादव, भंवर सिंह सोलंकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed