फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prostitution business under the guise of restaurant, police raided

Firozabad News: रेस्टोरेंट की आड़ में देहव्यापार धंधा, पुलिस ने मारा छापा

Sat, 18 Mar 2023 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Mar 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Prostitution business under the guise of restaurant, police raided
रेस्टोरेंट की आड़ में देहव्यापार धंधा, पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

पुलिस को देख दूसरे गेट से निकल गए लड़के-लड़कियां, सीओ ने संचालक को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड के समीप एक रेस्टोरेंट की आड़ में मकान में चल रहे देहव्यापार की सूचना पर सीओ देवेंद्र सिंह ने छापा मारा। पुलिस कार्रवाई की जानकारी होते ही मकान में मौजूद लड़के-लड़कियों दूसरे गेट से निकल गए। पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को चेतावनी देते हुए हिदायत दी अगर मकान में कोई भी आपत्तिजनक बात होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्टेशन रोड पर एक मकान में रेस्टोरेंट के अंदर बने मकान में लड़के-लड़कियां आकर रुकते हैं। इससे मोहल्ले में रहने वाले परेशान थे। कई लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी। शुक्रवार शाम को सीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस ने दबिश दी। पुलिस सीधे रेस्टोरेंट लगे बोर्ड वाले मकान में घुसी, लेकिन सड़क के पार भी मकान का गेट होने के कारण उस मकान में पुलिस को कोई नहीं मिला। सीओ देवेंद्र ने रेंस्टोरेंट संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ ने बताया कि सूचना पर दबिश दी थी, लेकिन कोई आपत्तिजनक बात नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed