{"_id":"92c3973aab100145e319c26e363de8a5","slug":"promotion-ends-the-vote-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और सदस्य पद का थमा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और सदस्य पद का थमा प्रचार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रथम चरण के मतदान का चुनावी शोर गुरुवार शाम को थम गया। अरांव, जसराना और हाथवंत ब्लाक में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां पुलिस लाइन से रवाना होंगी। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को एक कंपनी आरएएफ भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेगी।
28 नवंबर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को प्रचार बंद हुआ। 28 नवंबर को जसराना, अरांव एवं हाथवंत ब्लाक में प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों की गतिविधियों पर निगरानी की गई। इस पर भी नजर रही कि यदि पांच बजे के बाद कोई प्रचार करता मिलेगा तो उक्त प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चुनाव कार्यालय में मतदान की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। पोलिंग पार्टियों के लिए मतपेटिकाएं तैयार की गईं। वहीं कर्मचारी बैलट पेपर के बंडल बनाते नजर आए। जिला प्रशासन के द्वारा पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों को अंतिम रूप देता दिखाई दिया। मतदान कराने को पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को पुलिस लाइन प्रांगण से रवाना होंगी। इसके लिए पुलिस लाइन में बेरीकेडिंग के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
अतिसंवेदनशील केंद्रों पर रहेगी नजर
फीरोजाबाद। 28 नवंबर से प्रथम चरण के लिए होने वाले चुनाव पर जिला प्रशासन ने अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर विशेष इंतजाम किए हैं। इस बूथों पर प्रशासन की कड़ी निगाह रहेगी। जनपद के कुल 1066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से पहले चरण में 278 केंद्रों को इस दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
जसराना में कुल 83 मतदान केंद्र रडार पर होंगे, जिसमें सामान्य 16, संवेदनशील 23, अतिसंवेदनशील 36 तथा आठ अतिसंवेदनशील प्लस बूथ चिह्नित किए गए हैं। अरांव ब्लाक में कुल 96 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें संवेदनशील 54, अतिसंवेदनशील 32 तथा 10 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ हैं। हाथवंत ब्लाक में 99 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें 14 सामान्य, संवेदनशील 58, अतिसंवेदनशील 17 तथा 10 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ हैं।
शिकोहाबाद, मदनपुर ब्लाक में आज से दाखिल होंगे नामांकन पत्र
फीरोजाबाद/शिकोहाबाद। अंतिम चरण में शिकोहाबाद व मदनपुर ब्लाक के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र ब्लाकों पर मिले। नामांकन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को ही ध्यान रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। शिकोहाबाद ब्लाक के प्रधान पद के 78 एवं सदस्य पद के 980 पदों के लिए नामांकन पत्र 27 एवं 28 नवंबर को सुबह आठ से शाम को चार बजे तक दाखिल होंगे। ब्लाक पर आरओ पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तपस्वीलाल, बीडीओ पीएन यादव ने सभी दस न्याय पंचायतों के हिसाब से एआरओ के तैनात किए हैं। मदनपुर ब्लाक में प्रधान के 70 एवं 884 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। आरओ एक्सईएन, आरईएस संजय अग्रवाल रहे।