{"_id":"648c6123aa02d750610a7195","slug":"problems-are-not-being-resolved-in-tehsil-firozabad-news-c-25-1-191621-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तहसील में समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तहसील में समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान
Fri, 16 Jun 2023 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
तहसील में समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। जसराना के बार हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तहसील में व्याप्त समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर जाने का एलान किया।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा नायब तहसीलदार के न्यायालय में वादों की सुनवाई नहीं हो रही है। आरके ऑफिस में प्राइवेट कर्मचारियों का बोलबाला है। यहां अधिवक्ताओं के जाने पर उनको सम्मान नहीं दिया जा रहा है। वही तहसील के प्रत्येक पटल पर भ्रष्टाचार का भी आरोप अधिवक्ताओं द्वारा लगाया गया। इस दौरान कहा लेखपालों द्वारा दूसरे के खेतों में भी अवैधानिक रूप से नापतोल की जा रही है। पांच महीने से नायब तहसीलदार के कोर्ट में कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा समस्याओं के समाधान के लिए बृहस्पतिवार से लेकर मंगलवार तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। उसके बाद मंगलवार को बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के दौरान बलवीर सिंह वर्मा, राकेश कुमार, विद्यावागीश उपाध्याय, बृज किशोर उपाध्याय, मुकेश कुमार, मनोज वर्मा, राघवेंद्र सिंह चौहान आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।