फिरोजाबाद। स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने मौन जुलूस निकाला। इसमें शासन से आर्थिक संकट बचाने एवं विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने की मांग की गई।
स्कूल संचालक सुभाष तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से मौन जुलूस निकालकर बस स्टैंड, गांधी पार्क, सदर बाजार, घंटाघर होते हुए नालबंदान चौकी पर पहुंचे। स्कूल संचालकों के साथ विद्यार्थी भी शामिल हुए। स्कूल की श्लोगन पट्टिकाओं के माध्यम से सरकार से कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय खोलने की मांग की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मयंक भटनागर ने कहा कि मॉल, रेल, जिम सभी खुल गए हैं, मगर शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है उस पर अभी तक ध्यान नहीं दिया है।
शिवकांत पलिया ने कहा कि कोरोना का असर कम है। अब तो स्कूल खुलने की अनुमति मिलनी चाहिए। हरिओम शर्मा आचार्य ने मांग करते हुए कहा कि बच्चें देश का भविष्य है। नंदनी यादव, रजनी यादव, मनीष दुबे, आशीष, धर्मेंद्र शर्मा, लक्ष्मीनारायण बघेल, निशांत चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।