फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Private bus collides with Roadways bus; 23 passengers, including both drivers, injured.

Firozabad News: रोडवेज में प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, दोनों चालकों समेत 23 यात्री घायल

Sat, 03 Oct 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Private bus collides with Roadways bus; 23 passengers, including both drivers, injured.
 एक्सप्रेस वे हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस - फोटो : एक्सप्रेस वे हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 76वें किलोमीटर पर सवारी उतारने के लिए खड़ी रोडवेज बस को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसों के चालकों समेत कुल 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की रोडवेज बस एक्सप्रेसवे पर रुकी हुई थी, जिसमें करीब 18 यात्री सवार थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल से आगरा की ओर जा रही लगभग 80 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस के चालक ने खड़ी रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में रोडवेज बस चालक ओमपाल निवासी जिला पीलीभीत के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि प्राइवेट बस में सवार 22 अन्य यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सैफई पीजीआई में कराया भर्ती

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस की मदद से सभी 23 घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण बाधित हुए यातायात को सुचारू कराने के लिए पुलिस ने हाइड्रा क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल अनिल मूजा, मदन दास, हरिपद परमानी, छाया प्रमाणिक, ओमीका महतो, अयोध्या महतो, मानस जाना, उषा रानी जाना, ईजा रानी, गोविंद परमानी, गीता परमानी, तापसी गुइया, प्रसनजीत परमानी, सुनीता परमानी, तापसी मूला, अशोक बेरा, हरीधन वर्मन, शशांक, माधवी वर्मन, भवानी बर्मन, राजू (सभी निवासी जमुना गोपीनाथपुर, जिला मेदिनीपुर), हरीराम (निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना गोसाईगंज, लखनऊ)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed