{"_id":"68444bbe7c10862d04039345","slug":"principal-sent-notice-to-the-head-of-the-department-in-sexual-harassment-case-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-149894-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: यौन उत्पीड़न प्रकरण में प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: यौन उत्पीड़न प्रकरण में प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष को भेजा नोटिस
Sat, 07 Jun 2025 07:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- आरोपी विभागाध्यक्ष ने प्राचार्य के नोटिस को किया दरकिनार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नारायण डिग्री कॉलेज की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में प्राचार्य ने आरोपी विभागाध्यक्ष को नोटिस थमाया है। हालांकि विभागाध्यक्ष ने नोटिस को रिसीव नहीं किया है। इसके चलते प्राचार्य ने नोटिस की कॉपी समेत अपनी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं क्षेत्रीय शिक्षाधिकारी को प्रेषित की है।
शहर के नारायण डिग्री कॉलेज की एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं को फेल करने की धमकी देते हुए जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि यादव ने उनके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। साथ ही उनका यौन शोषण भी किया था। यह बात हम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशासन को भेजा गया गुमनाम पत्र स्पष्ट कर रहा है अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पुलिस के माध्यम से इस मामले की जांच कराई। पुलिस ने महाविद्यालय में छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए नोटिस चस्पा किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी विभागाध्यक्ष से भी पूछताछ करने का प्रयास किया था, लेकिन वह अब तक सफल नहीं हो सकी।
महाविद्यालय आने के बाद प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने दो दिन पूर्व ही दोबारा आरोपी विभागाध्यक्ष को बिन्दुवार नोटिस उनके आवास पर एक कर्मचारी के माध्यम से भेजा था। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने नोटिस रिसीव नहीं किया है। जिसकी रिपोर्ट प्राचार्य ने अपर जिलाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी समेत आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति को भी भेजी है। प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने बताया कि हमने नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। जिसके बारे में हमने अधिकारियों को अवगत करा दिया है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।