फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Principal Engineer Pradeep selected for Maharashtra exposure visit

Firozabad News: महाराष्ट्र एक्सपोजर विजिट के लिए प्रधान इंजीनियर प्रदीप का चयन

Fri, 18 Apr 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Principal Engineer Pradeep selected for Maharashtra exposure visit
ग्राम प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार। सोर्स सोशल मीडिया
शिकोहाबाद। महाराष्ट्र की मॉडल ग्राम पंचायतों का अवलोकन करने के लिए कंथरी ग्राम पंचायत के प्रधान का चयन शासन स्तर से हुआ है। ग्राम प्रधान सरकारी खर्च पर महाराष्ट्र पहुंचकर वहां की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर पांच दिवसीय अध्ययन करेंगे। अध्ययन करने के बाद जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों में वह वहां की तर्ज पर विकसित करेंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पांच दिवसीय एक्सपोजर भ्रमण के लिए शासन स्तर से प्रदेश के जनपदों से ग्राम प्रधान/सचिवों आदि की सूची मांगी गई थी। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के अरांव विकासखंड की ग्राम पंचायत कंथरी के ग्राम प्रधान इंजीनियर प्रदीप कुमार का चयन हुआ है। इस चयन के तहत ग्राम प्रधान प्रदेश सरकार के खर्च पर हवाई यात्रा कर महाराष्ट्र पहुंचेंगे। वह वहां आगामी 23 अप्रैल तक वहां की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का पांच दिवसीय एक्सपोजर भ्रमण कर अध्ययन करेंगे। जिला पंचायत राज निदेशालय की ओर से पूर्व में भी ग्राम प्रधान को ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित किया जा चुका है। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र की मॉडल ग्राम पंचायतों का भ्रमण करने के बाद प्रदेश की ग्राम पंचायतों को महाराष्ट्र ग्राम पंचायतों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए महाराष्ट्र की ग्राम पंचायतों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों जैसे कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत उक्त एक्सपोजर भ्रमण का प्रस्ताव प्रदेश सरकार की ओर से रखा गया था, क्योंकि महाराष्ट्र राज्य को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार अंतर्गत कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उनके द्वारा वाटर बजटिंग, ग्राम पंचायत विकास योजना, ठोस एवं अपशिष्ट तरल पदार्थ प्रबंधन, ओएसआर आदि के साथ ग्राम पंचायत में डॉक्यूमेंटेशन का अच्छा कार्य किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को देखने और समझने के बाद महाराष्ट्र की तर्ज पर यहां विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed