फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   primary school state level

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्राइमरी सिविल लाइंस का चयन

Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
primary school state level
फिरोजाबाद। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित प्राइमरी स्कूल सिविल लाइंस। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालय में फिरोजाबाद जनपद के प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइंस भी शामिल हो गया है। नवाचार व उत्कृष्ट कार्यों से राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए जारी सूची में सिविल लाइंस के प्राथमिक विद्यालय का नाम है। लखनऊ में एक फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लुबाना वसीम को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश से सौ विद्यालयों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। फिरोजाबाद जनपद से एकमात्र विद्यालय है। इसके लिए विद्यालय में पढ़ाई के दौरान प्रोजेक्टर और लैपटॉप का प्रयोग किया जाता है। विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया है। यहां एक किचन गार्डन भी बच्चों ने बना रखा है। इसमें लहसुन की खेती भी की है।
विज्ञापन

सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अभिभावकों को व्हाट्सएप से जोड़ा गया है। विद्यालय में अफजाल अहमद, संध्या शर्मा, तबस्सुम खातून कार्यरत हैं। पहले यहां 120 छात्र संख्या थी। अब छात्र संख्या 275 हैं। उसमें भी 80 प्रतिशत उपस्थिति रहती है। प्रधानाध्यापक लुबिना वसीम ने बताया कि बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed