{"_id":"649adadc07403ac687054f67","slug":"prices-of-vegetables-have-increased-two-to-three-times-in-firozabad-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय रे महंगाई: मिर्च तीखी तो टमाटर हुआ और लाल, मुरझा गई धनिया, खीरा सहित अन्य सब्जियां भी थाली से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय रे महंगाई: मिर्च तीखी तो टमाटर हुआ और लाल, मुरझा गई धनिया, खीरा सहित अन्य सब्जियां भी थाली से बाहर
Tue, 27 Jun 2023 06:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:19 PM IST
सार
फिरोजाबाद में महंगाई से लोग परेशान हैं। यहां मिर्च तीखी तो टमाटर पहले से अधिक लाल हो गया है। धनिया मुरझा गई तो खीरा सहित अन्य सब्जियां भी आमआदमी की थाली से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सप्ताह से बदले मौसम का असर फसलों पर तो पड़ा ही है, साथ ही सब्जियों पर खासा असर देखने को मिल रहा है। बारिश एक ओर जहां खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर जायद की फसलों में मूंग, मक्का व हरी सब्जियों के लिए आफत बनी है। सब्जियों का उत्पादन घटा है। मंडी में आवक कम होने की वजह से सब्जियों के दाम में दो से तीन गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सब्जियों की गुणवत्ता में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
नवीन मंडी में सब्जी लेकर पहुंचने वाले किसान पहले के मुकाबले आधी सब्जी की खेप भी नहीं ला पा रहे है। किसानों का कहना है कि जलभराव के चलते सब्जी की नाजुक किस्म की फसलें तहस नहस हो गई हैं। इसमें टमाटर, धनियां, मिर्च, शिमला मिर्च, तरोई, लौकी, घुइया व परवल शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- नौकरी नहीं मिली तो हो गया फ्रस्टेट: जरा सी बात पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत...फिर तमंचे से उड़ा ली खुद की खोपड़ी
विज्ञापन
गीली मिट्टी व खेत में जलभराव के चलते सब्जी की गुणवत्ता में गिरावट आई है। मौसम खुलने के बाद ही इन फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। टमाटर का भाव एक सप्ताह पूर्व 20 से 30 रुपये प्रति किलो था। मंगलवार को टमाटर 120 से 160 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका।
यह भी पढ़ेंः- दरोगा के बेटे पर सवार हुआ खून: पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर तड़पा-तड़पाकर मार डाला..खुद को गोली से उड़ाया
वहीं हरी धनियां मुरझा गई है। पहले धनिया का भाव 60 रुपये प्रति किलो से 200 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। गीली मिट्टी पत्ती पर लग जाने से काफी नष्ट हुई है। शिमला मिर्च का भाव 30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये तक जा पहुंचा है। भिंडी 15 रुपये से 30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। सलाद में खीरे के दाम भी 60 रुपये किलो हो गए हैं।
सब्जियों के भाव (प्रति किलो) पर एक नजर-
| सब्जी | एक सप्ताह पूर्व भाव | वर्तमान भाव |
| टमाटर | 30 रुपये | 120 से 160 रुपये |
| धनिया | 60 रुपये | 200 रुपये |
| मिर्च | 70 रुपये | 150 रुपये |
| भिंडी | 15 रुपये | 30 रुपये |
| लौकी | 10 रुपये | 30 रुपये |
| परवल | 50 रुपये | 80 रुपये |
| शिमला मिर्च | 35 रुपये | 80 रुपये |
| खीरा | 20 रुपये | 60 रुपये |
| अरबी | 40 रुपये | 60 रुपये |
| तोरई | 60 रुपये | 80 रुपये |
| टिंडा | 30 रुपये | 80 रुपये |