फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   President, Samrat Gupta, Rupendra Singh got the command of the post of treasurer

Firozabad News: सम्राट गुप्ता अध्यक्ष, रूपेंद्र सिंह को मिली कोषाध्यक्ष पद की कमान

Wed, 11 Jan 2023 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
President, Samrat Gupta, Rupendra Singh got the command of the post of treasurer
इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियो का किया गया स्वागत - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर की प्रमुख इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन के वर्ष 2023 के लिए वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से महाराणा सम्राट गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। पंकज कुमार गुप्ता महासचिव, रूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। विजय कुमार जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण लाल गुप्ता कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश शर्मा को ऑडिटर बनाया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन में अन्य पदों पर मनोनयन नवगठित कमेटी द्वारा किया गया। जिसमें डायरेक्टर वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप मित्तल को यथावत रखते हुए सोशल सेक्रेटरी योगेंद्र सिंह, भीमराज अरोरा, प्रिंस बंसल ज्वाइंट सेक्रेटरी, मोहित गुप्ता पीआरओ, प्रोग्राम संयोजक आफताब अहमद, निखिल बंसल, आयकर स्टडी सर्किल चेयरमैन अभय अग्रवाल, जीएसटी स्टडी सर्किल चेयरमैन पंकज गुप्ता, कन्वीनर आयकर स्टडी सर्किल गौरव बंसल, कन्वीनर जीएसटी स्टडी सर्किल कुलदीप गुप्ता, एडवाइजरी बोर्ड में विमल चंद्र जैन, सरजुकिशन दास, देवेंद्र कुमार गुप्ता, दीन दयाल अग्रवाल मनोनीत किए गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष महाराणा सम्राट गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा। इस दौरान कमल गुप्ता, अंकुर मित्तल, शुभम गुप्ता, वरुण मित्तल, राहुल जैन, रजत मोदी, मोहसिन खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed