{"_id":"5eb439b78ebc3e907d082954","slug":"prb-firozabad-news-agr440809761","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरबी टीम को एसपी सिटी ने बचाव के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरबी टीम को एसपी सिटी ने बचाव के दिए टिप्स
विज्ञापन
पीआरबी टीमों ने एक साथ बाजार में लिया राउंड, लॉकडाउन के पालन करने का किया आह्वान
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने शहर के सभी चारों थानों के पीआरबी बाइक्स पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से कैसे बचाव करना है, इसकी जानकारी सभी को दी गई। सभी को सुरक्षा किट के साथ हैंड सैनिटाइजर का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी को बड़ी सावधानी से अंजाम देना है।
कोरोना संक्रमण का शिकार थाना रामगढ़ के पुलिस कर्मियों के होने के बाद पुलिस ड्यूटी के दौरान खास सावधानी बरत रही है। बृहस्पतिवार को सुबह एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने शहरी क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के कारण शहर में दौड़ने वाले पीआरबी बाइक्स पर तैनात स्टाफ को सुभाष तिराहे के पास एकत्रित करके उनको कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया।
सुरक्षा किट का प्रयोग कौन-कौन सी टीम कर रही है कि नहीं इसकी जांच पड़ताल की। इस दौरान समस्त पीआरबी वाहनों द्वारा लॉकडाउन को प्रभावी रूप से पालन कराने के लिए पूरे शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सभी से लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।