फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prayers for peace were offered on the third Friday of Ramadan

Firozabad News: रमजान माह के तीसरे जुमा पर मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 21 Mar 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 21 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Prayers for peace were offered on the third Friday of Ramadan
रमजान माह के तीसरे जुमा पर नमाज अदा करते रोजेदार। संवाद
फिरोजाबाद। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज जिले की सभी मस्जिदों में अदा की गई। नमाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। मस्जिदों के आसपास के साथ बाजार में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

रमजान माह के तीसरा जुमा होने के कारण मस्जिदों में नमाज अदा करने की तैयारी सुबह से की जा रही थी। दोपहर 12:40 बजे से नमाज अदा करने का शुरू हुआ क्रम दोपहर ढाई बजे तक चलता रहा। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए रोजेदार दोपहर एक बजे से प्रारंभ हो गए थे। सदर बाजार जामा मस्जिद में मौलाना असद अलीम शमसी ने नमाज अदा कराई। मस्जिद मेवा फरोशां में मौलाना सफी अहमद कासमी के साथ ही कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में मोहम्मद आरिफ साहब, मस्जिद आगा शाह में मौलाना फारुख, ,मस्जिद शेख लतीफ में मुफ्ती तनवीर अहमद कासमी, आयशा मस्जिद में मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी, खजूरी मस्जिद में मौलाना कासिम रजी सहित शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन

हिकमत उल्ला खां ने बताया कि महिलाओं एवं युवतियों ने घरों पर नमाज अदा करके मुल्क में अमन चैन एवं खुशहाली की अल्लाह ताला से दुआ मांगी। इस दौरान मुख्य रूप से एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed