{"_id":"58ea3a2b4f1c1b9d385b4a28","slug":"pramukh-mahavir-s-euphoria-painting-comptition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पवर्षा से महक उठी प्रभु महावीर की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पवर्षा से महक उठी प्रभु महावीर की शोभायात्रा
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो - पुष्पवर्षा से महक उठी प्रभु महावीर की शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रविवार को भगवान महावीर जयंती की धूम रही। भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा सुहाग नगरी में निकाली गई। इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभु की आरती उतारी। मेला स्थल पर देर रात तक कार्यक्रम हुए। इस दौरान फूलों से पूरी शोभायात्रा महक उठी। वहीं पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
शोभायात्रा राजादाल मील से आरंभ हुई। शोभायात्रा इमामबाड़ा, घंटाघर, सदरबाजार, गंज मोहल्ला, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा होते हुए पीड़ी जैन कालेज के सामने स्थित पांडाल में संपन्न हुई। ऊंट पर बैठे नगाड़ा वादक शोभायात्रा के आगमन का संदेश दे रहे थे। शोभायात्रा में मांगातुंगी में आदिनाथ भगवान के मस्ताभिषेक का दृश्य दिखाया गया। वहीं, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए विशेष झांकी तैयार की गई। मैनासुंदरी, भगवान महावीर की झांकियां भी शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बनीं। मुख्य रथ पर विराजमान भगवान महावीर के रथ के आगे काफी संख्या में जैन समाज के लोग चल रहे थे। समाज के लोगों ने जगह-जगह आरती उतारी एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया। 108 कलशों से श्रीजी का अभिषेक हुआ। वहीं, भगवान महावीर का बाल पालना हुआ। शोभायात्रा में अध्यक्ष कमलेश जैन, महामंत्री आदेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, अनूप जैन एडवोकेट, अरुण जैन पीलीकोठी, चंद्रप्रकाश जैन, राजकुमार, संभव प्रकाश, विजय जैन देवता, पंकज जैन आदि रहे।
दिगंबर जैन पाठशाला सुहाग नगर की ओर से छात्र छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने श्री छदामी लाल जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली। शुभारंभ आदेश जैन तथा पाठशाला संरक्षक श्री गिरीश चंद्र जैन ने किया। संचालन ज्ञानचंद्र जैन ने किया। मौके पर रमेश चन्द्र जैन, सुनील जैन, पीयूष जैन, मनीष जैन, सोनू जैन, टोनी जैन, जैकी, वंदना जैन, बेबी जैन आदि रहे।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज ने पेश की सौहार्र्द की मिसाल
भगवान महावीर की जयंती मुस्लिम क्षेत्रों से गुजरी। जहां मुुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए कैंप लगाए। वहीं, शीतलपेय का वितरण कराया। मुजाहिद अमन कमेटी के अलावा भारत विकास परिषद, जैन संगठनों द्वारा जगह-जगह शरबत, ठंडाई तो कहीं पानी की बोतलों का वितरण कराया।
भजन संध्या का आनंद लेते रहे लोग
फिरोजाबाद। मेला पांडाल में रात्रि में महावीर संगठन द्वारा संगीतमय सामूहिक आरती की गई। काफी संख्या में श्रद्धालुजन उमडे़। इसके बाद मंगलायतन की कपिल एण्ड पार्टी ने भजन सुनाए। जिन्हं सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
कला प्रतियोगिता में उकेरीं कलाकृतियां
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से मेला प्रांगण में कला प्रतियोगिता का आयोजन कियागया। सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने भाग लेकर कलाकृतियां उकेरी। कागजों पर भगवान महावीर के संदेश को उकेरा।