फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pragnancy in ambulance,firozabad hospital,SN hospital firozabad

महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को दिया जन्म

Tue, 15 Sep 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
pragnancy in ambulance,firozabad hospital,SN hospital firozabad
अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म। - फोटो : FIROZABAD
खैरगढ़। प्रसव के लिए मंगलवार को अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बाद में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा खैरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी बालकिशन की पत्नी वर्षा को सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजनों ने आशा कार्यकर्ता वंदना चौहान को घर बुला लिया।
अस्पताल ले जाने के लिए आशा ने 102 एंबुलेंस बुला ली। एंबुलेंस गांव के बाहर बरी भट्टा के समीप पहुंची थी, तभी वर्षा की तबीयत और खराब होने लगी। इस पर एंबुलेंस चालक अजय कुमार ने गाड़ी को रोक दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही आशा ने ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) गौरव कुमार और स्वास्थ्यकर्मी अजय कुुमार की मदद से प्रसव करा दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वर्षा और उसकी नवजात बेटी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed