फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pradhan Sangh met SDM to take action against the attackers

Firozabad News: हमलावरों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम से मिला प्रधान संघ

Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Sangh met SDM to take action against the attackers
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधान और ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को एसडीएम से मिला। इस दौरान शेखूपुर राजमल गांव में कब्जा हटाने गई पुलिस और राजस्व की टीम पर पथराव और फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। साथ ही कार्रवाई न किए जाने पर संगठन के नेतृत्व में आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत शेखूपुर राजमल में सरकारी जमीन, चकरोड, पोखर और खाद के गड्ढों पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से की थी। इस पर बीते 15 दिसंबर को जब तहसीलदार टूंडला, कानूनगों और लेखपाल के साथ पुलिस फोर्स कब्जा हटाने पहुंची और ट्रैक्टर से अवैध कब्जे को हटावाया। तभी दबंगों ने राजस्व टीम और पुलिस फोर्स पर पथराव के साथ फायरिंग कर दी थी। इसके चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा था। प्रधान ने बताया कि हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकांश गांवों में दबंग सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए पड़े हैं। इन कब्जों को हटवाने में पुलिस-प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कब्जा करने वालों का सत्ता पक्ष के नेताओं से सांठ गांठ है। इसके चलते वो लोग मनमानी कर प्रधानों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। प्रधान संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जरूरत पड़ी तो संघ के लोग आंदोलन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार,सत्यदेव यादव,जयपाल सिंह , दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार,राजपाल सिंह,सोनू यादव,सुनील कुमार यादव सहित तमाम प्रधान लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed