फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Power out for half an hour at trauma center; treatment provided by flashlight.

Firozabad News: ट्रृॉमा सेंटर में आधे घंटे नहीं रही बिजली, टॉर्च की रोशनी में इलाज

Sat, 24 Oct 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 24 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Power out for half an hour at trauma center; treatment provided by flashlight.
ट्रामा सेंटर में मोबाइल की रोशनी से वार्ड में मरीजों के ​शिफ्ट होने की फाइल देखते स्वास्थ्य कर् - फोटो : ट्रामा सेंटर में मोबाइल की रोशनी से वार्ड में मरीजों के ​शिफ्ट होने की फाइल देखते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
फिरोजाबाद। स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार दोपहर बिजली व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद अस्पताल का वैकल्पिक जनरेटर भी जवाब दे गया, जिसके चलते आईसीयू, जनरल वार्ड और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) तक अंधेरे में डूब गए। हालात यह रहे कि चिकित्सकों को गंभीर मरीजों के इलाज और पर्चियों पर दवाएं लिखने के लिए मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक बिजली चली गई। अस्पताल में बिजली बैकअप के लिए मौजूद जनरेटर को चालू होना था, लेकिन तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से वह शुरू नहीं हो सका। इससे ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आपात स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों की नब्ज टटोलने वाले डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मोबाइल की रोशनी में मरीजों की फाइलें तलाशनी पड़ीं और पर्चियों पर दवाएं लिखनी पड़ीं। पर्चा काउंटर पर भी लंबी कतारों में खड़े मरीज और तीमारदार अंधेरे के कारण खासे परेशान नजर आए। लगभग आधे घंटे तक ट्रॉमा सेंटर में पूरी तरह अंधकार छाया रहा, जिससे अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की पोल खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन


सीएमएस का पक्ष
इस पूरे मामले पर जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन जैन से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में नया जनरेटर चालू कराया गया है और उसमें बैटरी शिफ्ट कराई जा रही थी। इसी कार्य के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed