{"_id":"5da75f048ebc3e93b65d6416","slug":"power-cut-protest-firozabad-news-agr410984798","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का कनेक्शन काटने पर विवाद, मारपीट और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का कनेक्शन काटने पर विवाद, मारपीट और हंगामा
विज्ञापन
छदामुल नगर में बिजली विभाग की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते क्षेत्र के लोग।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के छिदामुल नगर में बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटने गई टीम का कनेक्शनधारक महिला से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट एवं हंगामा होते देख टीम मौके से भागकर थाना रामगढ़ पहुंची। क्षेत्र के लोग भी थाने पहुंच गए।
थाने में बिजली विभाग के अधिकारी तहरीर लिख रहे थे तो लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है मारपीट के बावजूद पुलिस ने तहरीर नहीं ली। थाना रामगढ़ के ताड़ोवाली बगिया छदामुलनगर की निवासी सायरा बानों पत्नी नौशे अली पर 19 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है।
बुधवार को दोपहर में डिसकनेक्शन टीम उनके घर पहुंची । टीम ने कनेक्शन काट दिया। सायरा बानों का आरोप है टीम के लोग घर में घुस आए और चेकिंग करने लगे। विरोध करने पर धमकाने के साथ गालीगलौज की। महिला का आरोप है कि कनेक्शन काटने का विरोध करने पर टीम के लोगों ने थप्पड़ मारे, धक्का दिया। इस कारण पैर के अंगूठे में चोट आई है।
विज्ञापन
हंगामे पर आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए और विभाग की कार्रवाई का विरोध किया। भीड़ से घिरता देख टीम भागकर थाना रामगढ़ पहुंच गई। टीम के जाते ही सायरा बानों भीड़ के साथ थाना रामगढ़ के बाहर पहुंच गई। बिजली विभाग के अधिकारी थाना रामगढ़ प्रांगण में मौजूद थे।
वहीं सायरा बानों के साथ आए लोग बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी एवं हंगामा होते देख सायरा बानों बाद में थानाध्यक्ष के कक्ष में पहुंच गई। सायरा बानो ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रखी। उसका कहना था कि कनेक्शन काटें लेकिन अभद्रता और गाली गलौज करना कहां का न्याय है? पुलिस ने हमारी तहरीर तक नहीं ली है।