{"_id":"5d62d1b18ebc3e93ce4f8cc5","slug":"power-cut-in-firozabad-firozabad-news-agr402565376","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार से अधिक घरों की बत्ती की गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार से अधिक घरों की बत्ती की गुल
विज्ञापन
दबरई क्षेत्र में डिकनेक्शन अभियान के दौरान बकाएदार की दुकान से मीटर उखाड़ते विद्युत अधिकारी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विद्युत बकाएदारों के लिए रविवार का दिन भारी पड़ गया। शासन के आदेश पर पूरे जिले में महाअभियान चलाया गया। दो हजार हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल कर दी गई। सुबह से देर रात तक अभियान चलता रहा। एसई से लेकर लाइनमैन तक फील्ड में बिजली कनेक्शन काटने निकल पड़े। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स साथ रहा।
शासन ने प्रत्येक डिवीजन में 250 बकाएदारों की बिजली कनेक्शन काटने के आदेश का पालन करने में विद्युत अधिकारी देर शाम तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए दौड़ते रहे। गली-गली में विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दौड़ते नजर आए। शहरी क्षेत्र की दोनों डिवीजन में दोपहर चार बजे तक 447 बकाएदारों के घरों की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई।
उपभोक्ताओं पर एक करोड़, दो लाख रुपये धनराशि बकाया थी। शहरी क्षेत्र में एसई अजय कुमार अग्रवाल, एक्सईएन आरपी वर्मा, कुलदीप कुमार आदि के निर्देशन में अभियान चलाया। देहात क्षेत्र में एक्सईएन एके वर्मा के निर्देशन में देहात क्षेत्रों में बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। देहात में करीब 15 सौ बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे। इस अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। कुछ क्षेत्रों में विरोध करने का प्रयास किया, किंतु पुलिस बल की मौजूदगी के कारण मामला शांत हो गया। रात्रि तक यह अभियान निरंतर चलता रहा।
विज्ञापन
विरोध भी हुआ, सिफारिशें भी नहीं आई काम
कई उपभोक्ता ऐसे थे, जो बकाएदार थे। टीम विद्युत कनेक्शन काटने के लिए पहुंची तो पहले विरोध करने लगे। मगर टीम के साथ पुलिस होने के कारण उपभोक्ता सिफारिशें लगवाना शुरू कर दिया, मगर हर डिवीजन शतप्रतिशत लक्ष्य को पूरा करना था, इसलिए कोई भी सिफारिश काम नहीं आई। उन बकाएदारों के घरों की बिजली गुल कर दी गई।
चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा
आसफाबाद क्षेत्र में हरी मजार के सामने एक गैरेज में विद्युत चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। टीम ने विद्युत कनेक्शन देखा तो विद्युत चोरी करके यह कार्य किया जा रहा था। टीम को देखकर गैरेज संचालन भाग गया। विद्युत टीम ने विद्युत लोड़ चैक किया तो 20 किलोवाट पाया गया। टीम ने कब्जे में गैरेज में रखे सामान को ले लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संबंधित के खिलाफ एसडीओ ने एफआईआर कराई है।
घर में चार एसी, बिल जमा करने में आनाकानी
कई उपभोक्ता ऐसे भी चेकिंग अभियान में पाए गए। इनके घर में एक या दो नहीं, बल्कि चार-चार एसी लगे हुए थे। दो पहिया और चार पहिया वाहन भी खड़े हुए थे। किंतु वह उपभोक्ता विद्युत बिल जमा करने में आनाकानी करते थे। ऐसे में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।