{"_id":"57e2d1d54f1c1b3e34a82257","slug":"power-and-water-crisis-resembled-trahi-trahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के संकट से मची त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के संकट से मची त्राहि-त्राहि
Amar Ujala
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी के संकट से मची त्राहि-त्राहि
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद कंट्रोल व लोकल स्तर से हर रोज आठ से 10 घंटे काटी जा रही बिजली
रात्रि में रोस्टिंग होने से नहीं भर पा रहीं टंकियां, पेयजल संकट पर देवकी नगर के बाशिंदों ने लगाया जाम
सुहागनगरी में अघोषित कटौती से पेयजल संकट गहरा गया है। जनपद में एक सप्ताह बाद पुन: विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मुरादाबाद कंट्रोल के साथ लोकल स्तर से हर रोज आठ से दस घंटे कटौती की जा रही है। मंगलवार की रात्रि में भी दो बजे से साढ़े चार बजे तक बिजली गायब रही। इस कारण नलकूप का संचालन नहीं हो सका, वहीं सुबह होने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई। रात में बिजली कटौती होने से आगरा गेट, रामलीला, आसफाबाद, मायापुरी, नगला विशभनु, देवकी नगर क्षेत्र में बनी पेयजल टंकियां न भरने से सुबह लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ। गढ़ैया टंकी से जुड़े क्षेत्र लोहामंडी, छोटी छपैटी, जोशियान, कटरा पठानान, कटरा सुनारान, कटरा जाटवान, तहसील कंपाउंड, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, चंद्रवार गेट, कोटला मोहल्ला, गांधीनगर, आर्यनगर, श्रीनगर, महावीर नगर, जैन नगर में भी पेयजल संकट रहा।
इधर जलसेर रोड स्थित देवकी नगर में ट्रांसफार्मर खराब होने से पेयजल संकट से परेशान जनता ने सुबह मार्ग जाम कर हंगामा, नारेबाजी की। जाम की सूचना पर जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह व अन्य कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा कोई नलकूप खराब नहीं है, ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण टंकी नहीं भर पा रही है। तब क्षेत्रीय जनता ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन किया। जनता में आक्रोश को देखते हुए विभाग द्वारा दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर नलकूप चालू कराया गया, तब जनता का आक्रोश शांत हुआ।
यहां खराब पड़े हैं नलकूप
दतौजी, करतार नगर, किशन नगर, राठौर नगर, छारबाग, विभव नगर, ब्राइट ग्लास कारखाने के पास, मायापुरी में नलकूप खराब पड़े हैं। अवर अभियंता ने बताया कि नलकूपों को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हैं, शाम तक चालू करा दिए जाएंगे। समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में हर रोज 35 से 40 टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल व लालऊ फीडर पर हुआ ब्रेकडाउन
बुधवार को सुबह करीब 10.15 बजे लालऊ फीडर की 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने से इंडस्ट्रियल एरिया बिजलीघर ब्रेकडाउन में चला गया। विद्युत विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद 12.35 बजे इंडस्ट्रियल एरिया की सप्लाई तो चालू करा दी, परंतु लालऊ फीडर पर हुआ फाल्ट शाम छह बजे तक दूर नहीं हो सका। लालऊ फीडर से जुड़े ककरऊ कोठी, लालऊ, बिहारीनगर क्षेत्र में जनता देर शाम तक पानी के लिए दर-दर भटकती रही।