फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Potato crop farmers happy

आलू की अच्छी फसल से किसान खुश

Sun, 19 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Potato crop farmers happy
इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई।
आलू की अच्छी फसल को देखकर आलू किसान काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि शायद इस बार उनके नुकसान की भरपायी हो जाएगी। वहीं कुछ किसान पिछले वर्ष आलू की हुई दशा को सोचने भर मात्र से सिहर उठे हैं।  
विज्ञापन

विगत वर्ष आलू की फसल से बर्बाद हुए आलू किसानों ने इस बार पुन: इस उम्मीद के साथ आलू की फसल लगायी। इस बार किसानों की फसल भी काफी अच्छी हुई है। नगला बलिया के आलू किसान सुखवीर सिंह पौनियां बताते हैं कि क्षेत्र में कई नये कोल्ड स्टोरेज खुलने से किसान निश्चिंत हैं। उन्हें भरोसा है कि उनका आलू बाहर खेतों में पड़ा रहकर नहीं सड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं किसान अमरसिंह सोलंकी, रनवीर यादव का कहना था कि सरकार को आलू के निर्यात के विषय में अवश्य विचार करना चाहिए। अच्छी तादात में फसल होने से किसान को एक चिंता यह भी है कि कहीं पुन: पिछली फसल की तरह उनका हाल न हो जाये। इसलिए आलू किसानों को आत्महत्या से बचाने के लिए शासन को आलू निर्यात कराने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आलू के बड़े किसान देवेन्द्र तोमर, जगन सेठ का कहना है कि चुनाव चल रहा है। सरकार जो भी बने अपने वादे पर कायम रहे तो बंपर आलू की पैदावार से उत्पन्न आलू किसानों की खुशियां बरकरार हो रह सकतीं हैं।  


आत्महत्या को होंगे मजबूर
टूंडला (ब्यूरो)। आलू के छोटे किसान चंपाराम, सालिगराम, चंदनसिंह, सुखिया आदि का कहना था कि यदि इस बार भी आलू की दशा पहले जैसी हुई तो वे बर्बाद हो जाएंगे। बैंक से लिए कर्जे से उनकी फसल होना संभव नहीं था। उन्होंने कुछ साहूकारों से भी कर्जा लेकर आलू की फसल की है। फसल बर्बादी पर उनके सामने परेशानी आ सकती है। किसान आत्महत्या जैसे कदम भी उठा सकते हैं।
फोटो-टूंडला में एक किसान द्वारा खोदा गया आलू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed