फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Poor progress of Panchayati Raj Department, sought clarification from ADO Panchayat

Firozabad News: पंचायतीराज विभाग की प्रगति खराब, एडीओ पंचायत से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 14 Jan 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Poor progress of Panchayati Raj Department, sought clarification from ADO Panchayat
फिरोजाबाद। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा की। खराब प्रगति पाए जाने पर एडीओ पंचायत हाथवंत एवं टूंडला को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। 15वें वित्त आयोग की जिले की प्रगति 94.58 प्रतिशत है। इसे बढ़ाकर 99 प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हाथवंत एवं टूंडला की प्रगति खराब होने पर एडीओ पंचायत को स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए। वहीं पांचवां वित्त आयोग में जिले की प्रगति 98.51 प्रतिशत से बढ़ाकर शत प्रतिशत करने के आदेश दिए। मदनपुर एवं हाथवंत की प्रगति इसमें भी खराब रही। ओडीएफ प्लस में शिकोहाबाद, मदनपुर एवं हाथवंत ब्लाॅक की स्थिति खराब मिली। सभी से स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। इसके साथ ही व्यक्तिगत शौचालय में टूंडला, जसराना एवं मदनपुर ब्लाॅक की स्थिति खराब पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बनाकर विकास कार्य कराएं। 336 आरआरसी में 141 संचालित पाए जाने पर ब्लाॅक शिकोहाबाद अरांव एवं नारखी को स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में डीडीओ आरपीराम, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, सभी बीडीओ, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, डीपीओम मौजूद थे।
विज्ञापन



गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित कराएं
फिरोजाबाद। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने गोवंश संरक्षण की समीक्षा की। हाईवे पर घूम रहे गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई नहीं दें। इसके लिए सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों के साथ सभी ब्लाॅकों के अधिकारी पशु चिकित्सा विभाग से मिलकर काम करें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोशाला से लिंक भूमि में हरा चारा बुवाई के लिए निर्देशित किया। गोशालाओं में सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाएं। गोशाला को स्वावलंबी बनाये जाने क्रियाकलाप कराए जाएं। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया कि सभी गोशालाओं में गोवशों के उचित भरण-पोषण अतिआवश्यक है, ताकि गोवंश कमजोर न हो जिसके लिए साइलेज एवं एजोला शैवाल उपलब्ध कराकर गोवंशों को दिया जाय। इसमें सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed