फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pomp derived of Ram Barat

धूमधाम से निकाली गयी राम बरात

Wed, 05 Oct 2016 12:53 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 05 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
pomp derived of Ram Barat
pomp derived of Ram Barat - फोटो : Amar Ujala
- नगर वासियों ने पुष्पवर्षा कर किया बरात का स्वागत
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव के तहत धूमधाम से रामजी की बरात निकाली गयी। मनमोहक झांकियों से सुसज्जित बरात को देखने के लिए शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी भीड़ उमड़ी। जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा राम बरात में आए अतिथियों का स्वागत किया गया।

जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में धनुष टूटने के बाद मंगवार रात धूमधाम से राम बरात निकाली गई। राम बरात का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत विजय प्रताप सिंह छोटू, ब्लाक प्रमुख मदनपुर जुगेंद्र यादव, ठा.प्रदीप सिंह ने राम लक्ष्मण की आरती उतारकर किया। जन सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुनील यादव, महेश गर्ग, मुकेश मणिकांचन, आलोक यादव, गौरव यादव और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का शाल व माला पहनाकर स्वागत किया। राम बरात में मां दुर्गा, बाबा भोले नाथ, गौरा पर्वती, राधा कृष्ण, कृष्ण पूतना वध, गणेश जी, साईं बाबा सहित लगभग दो दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां थी। राम बरात सिरसा रोड स्थित माता के मंदिर से प्रारंभ हुई और गांधी मंडी, डाकखाना चौराहा, थाना रोड, मैन रोड, मियां बाजार, सोथरा रोड, इटावा रोड होते हुए पूरे शहर में घूमी और पुन: कार्यक्रम स्थल पर लौटकर संपन्न हई। नगर में कई स्थानों पर राम बारात का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed