{"_id":"5dc45bb48ebc3e5b5066bced","slug":"pollution-firozabad-news-agr4142051127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा अपार्टमेंट में अधिक ध्वनि प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा अपार्टमेंट में अधिक ध्वनि प्रदूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगरीय सीमा से सटे राजा का ताल क्षेत्र में कांच इकाईयों में स्थापित मशीनों का शोर आवासीय कॉलोनियों में बीमारी को दावत दे रहा है। कृष्णा वेलफेयर अपार्टमेंट सोसायटी द्वारा की गई शिकायत पर हुई के बाद उक्त क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण मानक के विपरित मिला है।
राजा का ताल स्थित कृष्णा आपर्टमेंट वेलफेयर सोसायटी के बाशिंदे ध्वनि व वायु प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आपर्टमेंट से सटी कांच इकाई पीताम्बरा ग्लास में औद्योगिक विस्तारीकरण की कवायद चल रही है। इस कारण उक्त इकाई में अत्याधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाली मशीनें स्थापित की जा रहीं हैं।
इस मामले में सोसाइटी से जुडे पवन दीक्षित द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत के आधार पर औद्योगिक इकाई व हाउसिंग सोसायटी के आसपास ध्वनि व वायु प्रदूषण की जांच कराई गई। गत दो व तीन नवबंर को हुई जांच के दौरान उक्त क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण की स्थिति मानक से अधिक मिली है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार राजा का ताल आंतरिक क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण तय मानक से लगभग 10-15प्रतिशत ज्यादा है। कारणों का पता कर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।