{"_id":"635d6f31fa14d84f0b4cdaf4","slug":"polls-of-health-services-open-in-the-inspection-of-cmo-staff-found-absent-firozabad-news-agr5516364159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, गैर हाजिर मिला स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, गैर हाजिर मिला स्टाफ
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने शनिवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर निरीक्षण किया। इस दौरान देहात क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। सीएमओ को कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
सुबह 11.15 बजे सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालचंदपुर पहुंचे। यहां वार्ड बॉय महेंद्रपाल चार अक्तूबर से लगातार अनुपस्थित पाए गए। दीवार पर पैरामेडिकल स्टाफ की जानकारी अंकित कराने के निर्देश दिए। दवाइयों को चेक किया। दवाइयों का रखरखाव ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर की। फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा। मरीज और तीमारदारों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं थी।
सफाई व्यवस्था खराब थी। मरीजों के स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर गंदगी मिली। इसके बाद 11.45 बजे स्वास्थ्य केंद्र नगला चूरा पर निरीक्षण करने पहुंचे। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। दोपहर 12.10 बजे सीएमओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरकतपुर उसायनी पर पहुंचे। सीएचओ मीना वर्मा गैरहाजिर मिली। पहाड़पुर में सीएचसओ प्रज्ञा श्रीवास्तव भी अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ मटसेना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर सीएमओ को व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। सीएमओ ने बताया कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं, उनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।