{"_id":"5fea237a8ebc3e3e9d0e9456","slug":"political-firozabad-news-agr473993446","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की कार्यकारिणी के लिए चुने गए छह सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की कार्यकारिणी के लिए चुने गए छह सदस्य
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पालीवाल हॉल में सोमवार को नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से छह का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही उनको कार्यकारिणी से अलग कर दिया गया। उनके स्थान पर छह नए सदस्यों को चुना गया। चुनाव मैदान में उतरे नौ पार्षदों में देर शाम हुई मतों की गिनती के बाद कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिनेंद्र यादव, योगेश सिंह, विमलादेवी राठौर, विमला सिंह जादौंन, शाह खालिद, मोहम्मद शाहिद अंसारी निर्वाचित हुए। पार्षद गुड़िया बेगम, देवेंद्र कुशवाह और विजय शर्मा चुनाव नहीं जीत पाए। विजयी कार्यकारिणी सदस्यों को महापौर नूतन राठौर ने प्रमाणपत्र दिये।
चुनाव की प्रक्रिया मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हो सकी। छह सदस्यों के लिए 11 पार्षदों ने नामांकन किया। इसमें मोहम्मद शाहिद अंसारी, विजय शर्मा, अभिनेंद्र यादव, प्रमोद राजौरिया, विमला देवी राठौर, विमला सिंह जादौन, योगेश शंखवार, देवेंद्र कुशवाहा, गुडिया बेगम, मोहम्मद शाह खालिद और विद्याराम शंखवार द्वारा नामांकन किया गया। प्रमोद राजौरिया और विद्याराम शंखवार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। छह सदस्यों के लिए नौ पार्षदों द्वारा नामांकन किए जाने पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा मतदान कराया गया। देर शाम हुए मतगणना के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार ने जीते हुए छह सदस्यों के नामों की घोषणा की। विजयी पार्षदों को महापौर नूतन राठौर और नगर आयुक्त ने प्रमाणपत्र दिया। इसके साथ ही नगर निगम की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी पालीवाल हॉल के बाहर सुबह से ही तैनात रही।
इन सदस्यों का कार्यकाल हुआ पूरा
हरिओम वर्मा, असलम रजा, कासिम सिद्दीकी, विनाका देवी, योगेश शंखवार व ममता देवी का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही नगर निगम की कार्यकारिणी से अलग कर दिया गया।
विज्ञापन
चुनाव के लिए आगरा और अलीगढ़ से बुलाए गए अधिकारी
कार्यकारिणी का चुनाव निष्पक्ष रूप से कराने के लिए नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा आगरा और अलीगढ़ से चुनाव अधिकारियों को बुलाया गया था। जिसमें प्रमुख रूप से अलीगढ़ जिला पंचायत में तैनात कौशल कुमार के साथ आगरा नगर निगम में तैनात वीरेंद्र व लायकराम शर्मा शामिल थे। वीरेंद्र और लायकराम नगर निगम आगरा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर निगम की ओर से महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत, एक्सईएन अमरेंद्र गौतम, अतुल पांडेय, सहायक अभियंता राजेश कुमार, अवर अभियंता प्रवीन कुमार व अमित मौजूद रहे।
सांसद और विधायकों ने भी किया मतदान
नगर निगम की कार्यकारिणी के लिए सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर व सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने भी अपने मत का प्रयोग किया।
उपसभापति के चुनाव को लेकर रही गहमागहमी
मंगलवार को होने वाले उपसभापति के चुनाव को लेकर सदन में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। पार्षदों के बीच इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि यदि उपसभापति कार्यकारिणी की सदस्य हैं तो चुनाव नहीं हो सकता। फिर उपसभापति का चुनाव नगर निगम द्वारा क्यों कराया जा रहा है। जबकि उपसभापति संतोषी देवी राठौर अभी कार्यकारिणी की सदस्य हैं। इस दौरान पार्षदों ने नगर निगम के कुछ अधिकारियों से चर्चा करते हुए जीओ का हवाला भी दिया।
72 मतदाताओं ने लिया भाग
मतदान प्रक्रिया में कुल 72 मतदाताओं ने भाग लिया। इनमें 68 पार्षद, सांसद, दो विधायक और एमएलसी शामिल रहे।
उपसभापति ने मेयर को दिया पत्र
फिरोजाबाद। उपसभापति संतोषी देवी राठौर द्वारा मेयर नूतन राठौर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा है नगर निगम एक्ट के अनुसार उपसभापति यदि कार्यकारिणी समिति का सदस्य न हो तो उपसभापति नहीं रहेगा। जबकि इस वर्ष चुनाव छह कार्यकारिणी सदस्यों का है। जिसमें वह (उपसभापति संतोषी देवी राठौर) कार्यसमिति की सदस्य भी हैं। नियमानुसार वह उपसभापति बनी रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
दो बार हुई मतगणना
फिरोजाबाद। मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही पांच बजे मतगणना शुरू कर दी गई। नगर निगम अधिकारियों द्वारा की गई मतगणना प्रत्याशियों की समझ में नहीं आई। जिस पर नगर आयुक्त विजय कुमार ने प्रत्याशियों को मतगणना की जानकारी दी। इसके बाद पुन: मतगणना कराई गई। तब कहीं जाकर शाम सात बजे परिणाम घोषित हो सके।
जले दूध की कॉफी पर पार्षदों ने जताया विरोध
फिरोजाबाद। बैठक के दौरान जले हुए दूध की कॉफी देने पर पार्षदों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त विजय कुमार से की। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही फिर से दूध मंगाकर कॉफी बनवाने के निर्देश दिए।