{"_id":"5f31437b8ebc3e4adc0e4d4a","slug":"political-firozabad-news-agr454269070","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कफील की रिहाई न कर मरीजों के साथ अन्याय कर रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कफील की रिहाई न कर मरीजों के साथ अन्याय कर रही है सरकार
वार्ता के दौरान जानकारी देते प्रदेश महासचिव के साथ जिला अध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेसीजन।
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव राशिद खान सोमवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आए। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉ. कफील खां की रिहाई के लिए कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, रक्तदान किया गया। इसके बाद भी यूपी सरकार डॉ. कफील की रिहाई नहीं होने दे रही है, जो मरीजों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा डॉ. कफील ने हमेशा देश और गरीबों के लिए कार्य किया। कैंप लगाकर जहां गरीबों को बेहतर उपचार देने के साथ ही दवा का वितरण किया जाता रहा है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि डॉ. कफील को जमानत पर रिहा न करके सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश की अवमानना की है जिसमें उसने सात साल से कम की सजा वाले मुकदमों में जमानत देने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में 13 बार सुनवाई की तारीख का टलना साबित करता है कि मुख्यमंत्री एक योग्य डॉ. को अपनी व्यक्तिगत कुंठा के कारण कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी जेल में रख कर आम मरीजों के साथ अन्याय कर रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, पूर्व महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, सुबूर अली, कमलेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।