{"_id":"692743dde38f99123e0a21ba","slug":"policemen-celebrated-constitution-day-ssp-administered-oath-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-161614-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिसकर्मियों ने संविधान दिवस मनाया, एसएसपी ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिसकर्मियों ने संविधान दिवस मनाया, एसएसपी ने दिलाई शपथ
Wed, 26 Nov 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारी,कर्मचारियों को शपथ दिलाते एडीएम न्यायिक अरविंद पांडेय। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : कलक्ट्रेट में अधिकारी,कर्मचारियों को शपथ दिलाते एडीएम न्यायिक अरविंद पांडेय। स्रोत सूचना विभाग
फिरोजाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस कार्यालय पर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। पुलिसकर्मियों को जनता के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ सिरसागंज अनीवेश सिंह और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों पर और समस्त थाना कार्यालयों पर संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।
जिले में विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने संविधान दिवस मनाया। विकास भवन सभागार और सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में विशेष संगोष्ठियां आयोजित की गईं जहां वक्ताओं ने भारतीय संविधान का महत्व बताया। विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीडी डीआरडीए सुभाषचंद्र त्रिपाठी ने भारतीय संविधान को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश कुशवाह, नेत्रपाल सिंह, प्रदीप कुमार गौतम, धनराज सिंह, अनिल कुमार, कासिम अली, राजकुमार और प्रकाशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रैपुरा रोड स्थित सिद्धार्थ आडिटोरियम में आयोजित संगोष्ठी में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि भारतीय संविधान धर्मनिरपेक्ष है और यह सभी नागरिकों को न्याय दिलाते हुए आजादी का अहसास कराता है। संगोष्ठी में हेमंत प्रताप सिंह, डाॅ. ज्ञान सिंह, डाॅ. बारेलाल आनंद, हेमराज प्रशांत, चौधरी सालिग सिंह, गुरुचरण गौतम, केपी सिंह बौद्ध एडवोकेट, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश कुमार वरुण ने किया।
संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाने के साथ प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने कर्तव्य पालन की शपथ ली। एडीएम न्यायिक अरविंद पांडेय ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान अथक परिश्रम से बनकर तैयार हुआ था। इसमें डाॅ. भीमराव आंबेडकर का योगदान है। संविधान सभा के अध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, संवैधानिक सलाहकार बीएन राव, सरदार वल्लभ भाई पटेल, हंसाजीवराज महता, मालती चौधरी, राजकुमारी, अमृत कौर, दुर्गा वाई देशमुख, बेगम एजाज रसूल, सरोजनी नायडू ने किसी न किसी तरह से सहयोग किया था। संविधान को अपने हाथ से लिखने वाले प्रेम बहादुर रायजादा इस संविधान पर चित्र बनाने वाले नंदलाल बोस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, बीएसए आशीष पांडेय सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।