{"_id":"67e429ac323113b31600af68","slug":"police-will-take-action-in-fake-degree-case-issued-by-js-university-of-shikohabad-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JS University: फर्जीवाड़े में फंसी यूनिवर्सिटी...अब कार्रवाई की तैयारी में पुलिस, कुलाधिपति से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JS University: फर्जीवाड़े में फंसी यूनिवर्सिटी...अब कार्रवाई की तैयारी में पुलिस, कुलाधिपति से होगी पूछताछ
Thu, 27 Mar 2025 05:31 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:31 AM IST
सार
फर्जीवाड़े में फंसी शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस अब कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। वहीं, गोरखपुर पुलिस जेल में बंद कुलाधिपति से पूछताछ करेगी। गाैरतलब है कि कुलाधिपति के साथ रजिस्ट्रार पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी पुलिस प्रशासन के नोटिसों को लगातार दरकिनार कर रही है। पहले नोटिस का आधा-अधूरा जवाब देने के बाद बीटेक-पॉलीटेक्निक के नोटिस का भी अब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को जवाब नहीं दिया है। इससे पुलिस प्रशासन की परेशानी भी और बढ़ गई है। ऐसे में शिकोहाबाद पुलिस नोटिस का जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
जेएस यूनिवर्सिटी के दिन-प्रतिदिन मुश्किलें बढ़ रही हैं। गोरखपुर पुलिस यूनिवर्सिटी से डिग्रियों की जांच करने के बाद अब जयपुर रवाना होगी। जहां जेल में बंद यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा के बारे में एसओजी से भी जानकारी जुटाएगी। गोरखपुर पुलिस का दावा है कि हम जयपुर में जेल में बंद कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार से भी इन डिग्रियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें-UP: सीएम योगी के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से मंगाया दूसरा विमान, डेढ़ घंटे बाद लखनऊ रवाना
ये भी पढ़ें-UP: सीएम योगी के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से मंगाया दूसरा विमान, डेढ़ घंटे बाद लखनऊ रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में भी फर्जी डिग्रियां पकड़ी गई थीं। इनमें से चार डिग्रियां जेएस यूनिवर्सिटी की बताई गईं थीं। इस मामले की छानबीन करने के लिए शिकोहाबाद आए खोराबार पुलिस के उप निरीक्षक शिवम यादव ने बताया कि अभी यूनिवर्सिटी में गोरखपुर में पकड़ी गईं डिग्रियों की जांच की जाएगी। इसके बाद गोरखपुर पुलिस जयपुर रवाना होगी। एक टीम गोरखपुर जाएगी। जहां एसओजी जयपुर से पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही गोरखपुर पुलिस का यह भी दावा है कि उनकी टीम जयपुर जेल में बंद कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार से पूछताछ के लिए न्यायालय में अपील करते हुए प्रयास करेगी।
ये भी पढ़ें-योगी सरकार के आठ साल: आगरा को दी 128 योजनाओं की सौगात, बोले- मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से जिले की पहचान
ये भी पढ़ें-योगी सरकार के आठ साल: आगरा को दी 128 योजनाओं की सौगात, बोले- मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से जिले की पहचान
फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब तक हमारे नोटिस का जवाब नहीं दिया है। हम यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों एवं यूनिवर्सिटी के दलालों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
पीएचडी डिग्री की जांच ठंडे बस्ते में
आगरा में जेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री पकड़े जाने के बाद एसटीएफ आगरा अलर्ट हो गई थी। वहीं जिलाधिकारी फिरोजाबाद ने भी यूनिवर्सिटी में पीएचडी की डिग्री की जांच की बात कही थी। अब तक जिला प्रशासन इसे पूरा नहीं कर सका है। कुछ दिनों पूर्व ही आगरा में एसटीएफ ने शाहगंज इलाके से आरोपी धनेश मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से जेएस यूनिवर्सिटी समेत तमाम अन्य यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां बरामद हुई थीं। इसके बाद ही डीएम रमेश रंजन ने जेएस यूनिवर्सिटी में पीएचडी डिग्रियों की जांच की भी बात कही थी। जिला प्रशासन को आशंका थी कि असि. प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में यूनिवर्सिटी से जनरेट की गई पीएचडी की डिग्री का प्रयोग किया गया है। दिन बीतने के साथ ही जिला प्रशासन की भूमि, विकास प्राधिकरण एवं पीएचडी की डिग्रियों से संबंधित जांच ठंडे बस्ते में जाती हुई दिखाई देनी लगी।

यूनिवर्सिटी के अध्ययनरत छात्रों के बीच असमंजस
जेएस यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों पर शिकंजा कसने के बाद यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों पर भी प्रकरण का असर पड़ने लगा है। परीक्षाएं नजदीक होने के चलते विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर रहे हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी में अध्यन्नरत विद्यार्थियों में कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा के जेल जाने और पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।