{"_id":"6b0af1a8908efb1a9d01f6a5","slug":"police-seize-smuggling-liquor-secret-chamber-form-tanker-in-firozabad-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्करों का कारनामा: सड़क किनारे खड़ा था खराब कैंटर, जांच में अंदर जो मिला; उसे देख पुलिस भी चाैंक गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों का कारनामा: सड़क किनारे खड़ा था खराब कैंटर, जांच में अंदर जो मिला; उसे देख पुलिस भी चाैंक गई
Sat, 28 Nov 2026 09:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:05 PM IST
सार
पुलिस ने पाइप हटाकर चैंबर खोला तो उसमें पंजाब में बिक्री के लिए निर्मित 467 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये और तस्करी में प्रयुक्त कैंटर की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
कैंटर से निकली शराब की खेप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया है। शनिवार को सिरसागंज के कठफोरी क्षेत्र में खड़ी खराब कैंटर को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। इसमें पंजाब निर्मित 467 पेटी (4,130 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसे बिहार में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कठफोरी के पास एक संदिग्ध कैंटर खड़ा है, जिसमें अवैध शराब हो सकती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मुजफ्फरनगर जिले की पंजीकृत कैंटर सड़क किनारे खड़ी मिली, लेकिन चालक मौजूद नहीं था। पुलिस छानबीन कर रही थी, तभी कुछ देर बाद आसिफ और समीर नाम के दो व्यक्ति कैंटर के पास पहुंचे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से कैंटर खराब होने पर उसे ठीक करने के संबंध में फोन आया था।

Trending Videos
इसके बाद पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें एक विशेष चैंबर बना मिला, जिसे प्लास्टिक के पाइपों से इस तरह ढका गया था कि वह दिखाई न दे। पाइप हटाकर चैंबर खोलने पर उसमें पंजाब राज्य में बिक्री के लिए निर्मित 467 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये और तस्करी में प्रयुक्त कैंटर की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस ने कैंटर मालिक एवं संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके तस्कर, खरीदारों आदि का पता किया जा रहा है।
इन कंपनियों की शराब हुई बरामद
रॉयल ग्रीन की 45 पेटी बोतल, 75 पेटी अध्धा व 99 पेटी पव्वा, रॉयल स्टैग की 20 पेटी बोतल, 25 पेटी अध्धा व 56 पेटी पव्वा तथा इम्पीरियल ब्लू की 23 पेटी बोतल, 77 पेटी अध्धा व 47 पेटी पव्वा शामिल हैं।