{"_id":"65f449c2462f1c52e40388a2","slug":"police-remained-alert-regarding-friday-prayers-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-120288-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही पुलिस
Fri, 15 Mar 2024 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 15 Mar 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
मिश्रित आबादी में तैनात रहा पैरामिलिट्री फोर्स
एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा चौकस रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रमजान माह में पहले जुमे की नमाज और सीएए को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर को एक जोन, तीन सेक्टर में बांटा गया। सभी मुख्य चौराहों व मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सभी क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात रहा। जुमे नमाज के बाद एसएसपी ने पूरे अमले के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति बनाए रखने की अपील की।
शुक्रवार को रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान भीड़ जुटने के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि जुमे की नमाज व सीएए को लेकर सुरक्षा बरती जा रही है। शहर को एक जोन और तीन सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ सिटी हिमांशु गौरव, सीओ सदर अंबरीश कुमार और सीओ टूंडला अनिवेश सिंह को सौंपी है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में सुबह से ही भ्रमणशील रहे। सभी क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी कराई गई। सोशल मीडिया की भी निगरानी लगातार की जा रही है। अफवाह फैलाने या शरारत करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुमे नमाज के बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पूरे अमले के साथ नालबंद चौराहे से लेकर सुभाष चौराहे तक पैदल गश्त किया। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
31 स्थानों पर तैनात रहा पुलिस बल
देशभर में सीएए लागू होने के बाद रमजान माह के पहले जुमे पर शहर में सुरक्षा बरकरार रही। शहर को एक जोन और तीन सेक्टर में बांटा गया। इसके अलावा तीन सेक्टर में 31 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां दो शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। जोन के प्रभारी एसपी सिटी सभी ड्यूटी प्वाइंटों का भ्रमण कर ड्यूटी चेक करते रहे। साथ ही सभी को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।