{"_id":"573c92f94f1c1bd51aac702c","slug":"police-raiding-indignation-jam-police-cordon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दबिश से आक्रोश जाम, थाना घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की दबिश से आक्रोश जाम, थाना घेरा
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की दबिश से आक्रोश जाम, थाना घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के आरोपियों के घर दबिश के बाद आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ सेंट्रल चौराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करते लोगों ने मौके से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियाें को रोक लिया और अभद्रता की। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ थाना दक्षिण का घेराव करने पहुंच गई। यहां पुलिस ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
गैंगरेप के आरोपियों को जेल भेजने के बाद उनके परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को आरोपी पक्ष के लोग पीड़िता के घर पहुंच गए। उन्होंने युवकों को गलत फंसने का आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्रा के परिजनों से अभद्रता कर दी। मामले की शिकायत छात्रा के परिजनों ने देर रात दक्षिण पुलिस से की। शिकायत पर देर रात पुलिस आरोपियों के घर पहुंची। पुलिस आरोपियों के परिवारीजनों को विवाद न करने की चेतावनी देकर चली गई। इसके विरोध में आरोपियों के परिवारीजन बुधवार सुबह लामबंद हो गए। उन्होंने सेंट्रल चौराहा पर जाम लगा दिया। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मौके से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई। जाम और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की सूचना पर सीओ सिटी ओमकार यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग थाना दक्षिण पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने का घेराव किए जाने की खबर पर सीओ सिटी, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा और थानाध्यक्ष रसूलपुर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं तो शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कर सकते है। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को घर पर दबिश देने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ छात्रा के परिजन भी थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं से अभद्रता की। इस पर सीओ सिटी ने आक्रोशित लोगों से तहरीर लेकर मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया।