फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police raided on information of prostitution going on in guise of restaurant in Firozabad

Firozabad: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था यह धंधा, पुलिस पहुंची तो पीछे के गेट से भाग गए लड़के-लड़कियां

Sat, 18 Mar 2023 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 06:53 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में एक होटल में देहव्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक को कड़ी चेतावनी दी। किसी भी आपत्तिजनक स्थिति या अप्रिय घटना होने पर सख्त कार्रवाई के लिए चेताया।

विज्ञापन
Police raided on information of prostitution going on in guise of restaurant in Firozabad
थाना शिकोहाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रेस्टोरेंट की आड़ में मकान में देहव्यापार चलने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर सीओ ने यहां छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई की जानकारी होते ही मकान में मौजूद लड़के-लड़कियां पीछे के गेट से भाग गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि यदि कोई भी आपत्तिजनक बात होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की है। यहां एक मकान में रेस्टोरेंट चल रहा है। इसके अंदर मकान में लड़के-लड़कियां आकर रुकते हैं। इससे मोहल्ले में रहने वाले परेशान थे। कई लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने घटना की जानकारी एसएसपी को दी। 

विज्ञापन

पीछे के गेट से भाग गए लड़के-लड़कियां

बीती शाम को सीओ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस सीधे रेस्टोरेंट लगे बोर्ड वाले मकान में जा घुसी। लेकिन, सड़क के पार भी मकान का गेट होने के कारण उस मकान में पुलिस को कोई नहीं मिला। सीओ देवेंद्र ने रेंस्टोरेंट संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ ने बताया कि सूचना पर दबिश दी थी। लेकिन,कोई आपत्तिजनक बात नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed