{"_id":"5dfbbc3f8ebc3e696a2e94e8","slug":"police-jwelers-theft-firozabad-news-agr4208991138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी से हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी से हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
शिकोहाबाद सराफा लूटकांड का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और सीओ इन्दुप्रभा।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। दुकान बढ़ाकर भारौल से स्कूटी से आ रहे दो सराफा कारोबारी को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अगवा कर लूट लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से सामान बरामद किया है।
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि फूलापुरिया निवासी पंकज वर्मा और दिलीप चंदेल को तीन दिसंबर को संत जनूबाबा चौकी के समीप लूट लिया था। उनके पास रखी 90 हजार की नकदी, आभूषण और स्कूटी लूट ले गए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक ने चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को मैनपुरी चौराहा के समीप से पकड़ा तलाशी में उनके पास से लूटे गए 13 हजार रुपये, एक स्कूटी और एक तमंचा, चार लूटे गए पीली धातु के पेंडल बरामद किए हैं।
आरोपियों के नाम प्रवीन कुमार निवासी ग्राम पलियाकलां जसराना और शीशुपाल सिंह उर्फ गब्बर बताया। उन्होंने बताया शेष आरोपियों के नाम अनिल कुमार निवासी उजीपुर एका, सौरभ कुमार निवासी मोहल्ला गाडीवान जसराना, धर्मेंद्र यादव निवासी बेबलपुर पैंढ़त और जैकी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
लूट की घटना डकैती में हुई तरमीम
एसपी ने बताया कि सराफा कारोबारी के साथ घटना को लूट में दर्ज किया था। लेकिन प्रकाश में चार से अधिक लोगों के नाम सामने आने पर लूट की घटना को डकैती में तरमीम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए प्रवीन और शिशुपाल पूर्व में भी कई मुकदमों में जेल जा चुके हैं। उन्होंने घटना का खुलासा करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप,
वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सहित उनकी टीम का उत्साहवर्धन किया।