फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police freezes accounts of JS University of Shikohabad

UP: फर्जी डिग्री प्रकरण में जेएस यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई...26 खातों में जमा 83 करोड़ रुपये फ्रीज

Thu, 27 Mar 2025 09:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 27 Mar 2025 09:31 PM IST
सार

फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसी शिकोहाबाद जेएस यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। यूनिवर्सिटी के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 26 खाते में 83 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए हैं। इससे यूनिवर्सिटी पर वित्तीय लेनदेन का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Police freezes accounts of JS University of Shikohabad
जेएस यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फर्जी डिग्री प्रकरण में जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जेएस यूनिवर्सिटी के केनरा बैंक स्थित 26 खातों में जमा करीब 83 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए। राजस्थान में जेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां पकड़े जाने के बाद से जेएस यूनिवर्सिटी चर्चा में है। कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव और रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को जयपुर एसओजी जेल भेज चुकी है। जिला शासन ने भी इस फर्जीवाड़े को गंभीरता से लिया है और जांच की जा रही है। इसके लिए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन


 

थाना शिकोहाबाद में अब तक सात शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। इनमें कुलाधिपति व रजिस्ट्रार के अलावा डॉ. पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ को नामजद किया गया है। शिकोहाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के एग्रीकल्चर विभाग एवं बीटेक व पॉलिटेक्निक विभाग को दो नोटिस भेजे हैं, जिनकी समय सीमा पूरी होने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को आधे-अधूरे ही जवाब भेजे हैं।

ये भी पढ़ें- JS University: फर्जीवाड़े में फंसी यूनिवर्सिटी की रद्द होगी मान्यता, जारी किया नोटिस; जमीन की भी हो रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस ने विवि के 26 खातों में जमा 83,38,18,957.48 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए। यह कार्रवाई शहर के बस स्टैंड स्थित केनरा बैंक की शाखा में की गई। इससे यूनिवर्सिटी प्रशासन सकते में है।


ये भी पढ़ें-UP: जेल जाने के डर से काट ली जीभ...अवैध हथियार के साथ पकड़ा था आरोपी, अब अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दो नोटिसों के जवाब आधे-अधूरे दिए हैं। पुलिस ने जेएस यूनिवर्सिटी के 26 खातों में करोड़ों रुपयों की जमा धनराशि को वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने हेतु फ्रीज कर दिया है। यह खाते कार्रवाई पूरी होने तक फ्रीज रहेंगे। अभी यूनिवर्सिटी के अन्य खातों की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed