{"_id":"67ded5a7592cc5bf740964a3","slug":"accused-cut-his-own-tongue-fear-going-to-jail-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जेल जाने के डर से काट ली जीभ...अवैध हथियार के साथ पकड़ा था आरोपी, अब अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेल जाने के डर से काट ली जीभ...अवैध हथियार के साथ पकड़ा था आरोपी, अब अस्पताल में चल रहा इलाज
Sat, 22 Mar 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:52 PM IST
सार
फिरोजाबाद में जेल जाने के डर से आरोपी ने मेडिकल के दाैरान खुद को लहूलुहान कर लिया। खुद की जीभ काट ली। अब आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जीभ काटने के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में अवैध असलहे के साथ पकड़े गए आरोपी का पुलिस मेडिकल कराने के लिए थाना उत्तर पुलिस शनिवार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गई थी। जहां आरोपी ने जेल जाने के डर से अपने ही दांतों से खुद की जीभ काट ली। जिससे आरोपी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
थाना उत्तर में तैनात प्रशिक्षु दरोगा ऋतिक शर्मा द्वारा शुक्रवार रात सत्यनगर निवासी मानिकचंद्र को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे शनिवार को जेल भेजने से पहले सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल के लिए भेजा था। जहां मेडिकल के दौरान आरोपी ने जेल जाने के डर से अपने ही दांतों से खुद की जीभ काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीभ काटने से आरोपी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। तत्काल चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उसका एक्सरे कराया गया। इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर उसे वहीं भर्ती करा दिया गया है। सूचना मिलने पर मानिकचंद्र की पत्नी चित्रा देवी और बेटा रीतेश भी अस्पताल आ गए।
सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी शातिर है। वह कई बार इस तरह के कृत्य कर चुका है। उसके ऊपर अवैध असलाह, चरस, गांजा सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं।
पत्नी बोली, पहले गांजा बेचते थे पति, जेल जाने के बाद कर ली थी तौबा
पति की जीभ कटने की सूचना मिलते ही पत्नी और बेटा सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए थे। जहां पत्नी चित्रा देवी ने बताया कि उसके पति को पुलिस ने घर के पास स्थित शराब के ठेके से उठाया था। दरोगा ने नगला पान सहाय के पास से असलाह के साथ उनकी गिरफ्तारी दिखाई है। पुलिस जबरन उसके पति को फंसा रही है। एक मामले में काफी पहले जेल जाने के बाद उन्होंने गलत काम करने से तौबा कर ली थी। लेकिन पुलिस ने एक के बाद छह से सात मुकदमा उनपर लगा दिए। कभी चुनाव में असलहा लगा दिया, तो कभी अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए तमंचा लगाकर गिरफ्तारी दिखा दी।