{"_id":"586a61764f1c1bff511586f8","slug":"police-found-the-unconscious-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास बेहोशी की हालत में मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पास बेहोशी की हालत में मिली युवती
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बेहोशी की हालत में मिली युवती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के समीप बेहोशी की हालत में युवती को पड़ा देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस युवती को लेकर अस्पताल पहुंची और भर्ती करा दिया। इस बीच परिवारीजन भी जिला अस्पताल आ गए। युवती के होश में न होने के कारण परिवारीजन घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके हैं।
युवती के पिता अनिल कुमार ने बताया कि वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा का रहने वाला है। उसकी पुत्री कृष्णा कृपलानी (24) एक दवा कंपनी में एमआर है। सुबह करीब नौ बजे वह चिकित्सकों के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर 12 बजे करीब मटसेना पुलिस का फोन उसके पास आया कि कृष्णा कृपलानी अस्पताल में भर्ती है। इस पर वह परिवारीजनों के साथ जिला अस्पताल ला गया। युवती के साथ जहरखुरानी हुई या फिर कोई अन्य घटना। पिता का कहना है कि जानकारी युवती के होश में आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, मटसेना पुलिस का कहना है कि युवती को दौरे आते हैं। इसके कारण वह जमीन पर गिरने के साथ ही बेहोश हो गई थी, जबकि पिता ने इस तरह की बीमारी से इनकार किया है।