फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police force deployed in Karbala on Rakshabandhan

Firozabad News: रक्षाबंधन पर करबला में तैनात रहा पुलिस फोर्स

Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police force deployed in Karbala on Rakshabandhan
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को करबला में पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई दिया। सीओ सिटी एवं थाना प्रभारी दक्षिण के साथ-साथ पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी तैनात रही। इसके साथ सोशल मीडिया पर निगरानी करने के साथ ही शहर में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
विज्ञापन

नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र में स्थित करबला सरोवर में भुजरिया विसर्जन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। हालांकि इस विवाद का हल निकल आया था। इसके बाद भी पुलिस फोर्स सावधानी बरतने का काम करता है, जिससे आसामाजिक तत्व मौके का लाभ नहीं उठाने पाएं। रक्षाबंधन के मौके पर बृहस्पतिवार को एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसके साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स सक्रिय दिखाई दिया। नई बस्ती चौराहा से करबला की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले करबला सरोवर की निगरानी के लिए काफी पुलिस फोर्स तैनात किया था। इस दौरान सीओ सिटी कमलेश कुमार,थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण नरेंद्र शर्मा, उत्तर कमलेश सिंह, लाइनपार सचिन कुमार के अलावा काफी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान मुस्तैद दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed