{"_id":"5d11105c8ebc3e56812ab91b","slug":"police-firozabad-news-agr3929787112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'करंट' से भीड़ को नियंत्रित करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 'करंट' से भीड़ को नियंत्रित करेगी पुलिस
विज्ञापन
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए इलेक्ट्रानिक वेटन को दिखाते एसपी आरए राजेश कुमार। अमर उजाला
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सड़कों पर आए दिन होने वाले जाम हंगामा और बवाल के दौरान पुलिस अफसरों को लाठी फटकारने की जरूरत नहीं होगी। शासन ने शॉक वेटन डिफंडर आफिस वर्जन नाम का बैटरी चलित यंत्र दिया है। इस यंत्र का प्रयोग करके जमा भीड़ को भगाया जा सकेगा। क्योंकि आवाज करने के साथ हल्का करंट जैसे लगेगा।
यूपी पुलिस बवाल से निपटने के लिए लाठीचार्ज के बजाय नए प्रयोग करने जा रही है। पुलिस के पास अब छड़ी के ही रूप में यंत्र होगा। बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक यंत्र का प्रयोग भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अब किया करेगी।
रात्रि के समय में टार्च के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। वहीं दिन में कहीं बवाल एवं भीड़ को भगाने में यह प्रणाली काफी काम आएगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस मुख्यालय से जिले को करीब 12 यंत्रों का आवंटन किया है। एसपी देहात राजेश कुमार ने इसे चलाकर देखा है।
विज्ञापन
जिले को करीब 12 शॉक वेटन मिली हैं। इनका प्रयोग किए जाने से पूर्व सभी संबंधित अधिकारियों व एसएचओ के लिए कार्यशाला आयोजित होगी। वेटन बैटरी लगी हुई है इससे करंट नहीं लगेगा बल्कि तीखी आवाज करेगा और करंट लगने जैसा अहसास होगा।
सचिंद्र पटेल, एसएसपी