फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police evacuated the sidewalk in Sadar Bazar

पुलिस ने सदर बाजार में फुटपाथ खाली कराया

Sun, 12 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Police evacuated the sidewalk in Sadar Bazar
पुलिस ने सदर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
 पुलिस ने रविवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस की चेतावनी के बाद दुकानदार फुटपाथ पर रखे सामान को हटाते नजर आए। वहीं चेतावनी के बाद सामान नहीं हटाने पर पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई। इसको बाद में दुकानदारों के थाने पहुंचने पर लौटा दिया गया। 
विज्ञापन

निवर्तमान नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के तबादले के बाद सदर बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ को घेरना शुरू कर दिया था। इस कारण सदर बाजार, बजरिया सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम लगना शुरू हो गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाल दक्षिण ने घंटाघर से सेंट्रल चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान फोर्स के साथ चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो चालान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बजरिया के दुकानदारों द्वारा चेतावनी देने के बाद भी फुटपाथ से सामान नहीं हटाया गया। इस पर पुलिस फुटपाथ पर रखे सामान को रिक्शों में भरवाकर थाने ले गई। थाने पहुंचे दुकानदारों द्वारा गलती स्वीकार करने और भविष्य में फुटपाथ पर सामान न रखने की बात कहने पर पुलिस ने फुटपाथ से उठाया गया सामान लौटा दिया गया। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि अभियान प्रतिदिन नहीं चलाया जाएगा। फुटपाथ पर रखा सामान जब्त कर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed