फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police encounter with cattle smugglers, two arrested

Firozabad News: गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2023 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Mar 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with cattle smugglers, two arrested
गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस की जीप पर टॉला चढ़ाने का किया प्रयास, दो तस्कर फरार
टॉला से 32 सांड मुक्त कराए, दो तमंचे मिले, एक तस्कर के पैर में हुआ फैक्चर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। शुक्रवार रात पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। ट्रॉला चालक ने पुलिस की जीप में टक्कर मारने का प्रयास किया। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने भागते हुए दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। दो तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने ट्रॉला में भरे 32 सांडों को मुक्त करा दिया। तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेजा है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार मध्य रात साढ़े 12 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि एक बंद बाड़ी ट्रॉला एटा से शिकोहाबाद की तरफ आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने टीम के साथ एटा चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी मुस्तफाबाद रोड की तरफ से एक ट्रॉला बंद बॉडी आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख चालक ने बैरियर में टक्कर मारी और भागने का प्रयास किया। ट्रॉला के साथ गााड़ी में साथ चल रहे अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस वालों ने घेराबंदी करके दो अपराधियों को रात 12:45 बजे पकड़ लिया। जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम फिरोज (26 ) निवासी दलेल नगर मुरारी गंज थाना अजीतमल जिला औरैया और वसीम खान उर्फ छोटे ( 31) निवासी ग्राम शेरघाटी थाना आमस जिला गया राज्य बिहार बताया। उनके कब्जे से ट्रॉला से 32 सांंड और दो तमंचे, कारतूस, 64 रस्से, काटने का बांक और 6 चाकू बरामद किए। एक गोतस्कर वसीम खान उर्फ छोटे के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने भागे हुए साथियों के नाम भोला खान निवासी ग्राम शेरघाटी थाना आमस जिला गया राज्य बिहार और कामिल निवासी आगरा बताया है। पुलिस भागे हुए गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े ट्रॉला (कंटेनर) को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed