{"_id":"42ac394597f600b8f5f4ba118d5fea57","slug":"police-cctv-disclosures-spinning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे के लिए पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे के लिए पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 18 Feb 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला रोड बंबा चौराहा के समीप गुड़गांव के इंजीनियर से छह लाख की लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को पहचान लिया। बदमाशों की पहचान करने के लिए गुरुवार को कोतवाल उत्तर एसओजी की टीम के साथ भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीड़ित के साथ बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे में उनके फुटेज भी जांचे। वहीं घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
बता दें कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो बदमाश कोटला रोड बंबा चौराहा के समीप से गुड़गांव स्थित प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर राकेश कुमार शर्मा पुत्र कैप्टन रवीश चंद्र शर्मा निवासी नगला हिम्मतपुर थाना रामगढ़ से छह लाख रुपये लूटकर भाग गए। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा और एसओजी प्रभारी पीड़ित इंजीनियर को लेकर भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे। उन्होंने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने के लिए सुराग हाथ लग गए। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों के बारे में सुराग मिल गए है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
जिस स्थान पर बदमाशों ने गुड़गांव के इंजीनियर के साथ लूट की थी, वहां से चंद कदमों की दूरी चौराहा पर पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। इस कारण वारदात के बाद भागते समय बदमाशों की तस्वीर उन कैमरों में भी कैद हो गई थी।