{"_id":"66252661d558b7ab620be144","slug":"police-arrested-two-accused-during-encounter-in-firozabad-opened-fire-on-uncle-and-marriage-home-operator-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सगे भाई साथ में करते अपराध... मुठभेड़ में गिरफ्तार, सरेआम मैरिज होम पर की थी फायरिंग; दर्ज हैं 21 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सगे भाई साथ में करते अपराध... मुठभेड़ में गिरफ्तार, सरेआम मैरिज होम पर की थी फायरिंग; दर्ज हैं 21 मुकदमे
Sun, 21 Apr 2024 09:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:12 PM IST
सार
सुहागनगरी में सगे भाई साथ में अपराध करते थे। मुठभेड़ में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सरेआम मैरिज होम पर फायरिंग की थी। दोनों पर 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार सगे भाई योगेंद्र उर्फ मोनू एवं कमलेश उर्फ करुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मैरिज होम में फायरिंग करने वाले दो सगे भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। इन्होंने जान से मारने की नीयत से अपने ताऊ एवं मैरिज होम संचालक पर फायरिंग की थी। पुलिस ने इन्हें रविवार को टापा खुर्द के समीप मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। दोनों पर 21 मुकदमे दर्ज हैं।
बीते शनिवार की शाम को रहना क्षेत्रांर्गत एक शादी समारोह आयोजित था। शादी समारोह में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इस पर मैरिज होम संचालक ने आपत्ति जताई थी। इससे शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शातिर अपराधियों योगेंद्र उर्फ मोनू एवं कमलेश उर्फ करुआ पुत्रगण बबलेश निवासी जैन नगर ने शादी समारोह में फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बीते शनिवार की शाम को रहना क्षेत्रांर्गत एक शादी समारोह आयोजित था। शादी समारोह में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इस पर मैरिज होम संचालक ने आपत्ति जताई थी। इससे शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शातिर अपराधियों योगेंद्र उर्फ मोनू एवं कमलेश उर्फ करुआ पुत्रगण बबलेश निवासी जैन नगर ने शादी समारोह में फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
यही नहीं दोनों ने मैरिज होम संचालक पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। यही नहीं बीच बचाव में आए अपने रिश्ते के ताऊ पर भी निशाना साध दिया। दोनों लोग बालबाल बचे। वहीं शादी समारोह में फायरिंग की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर दौड़ी लेकिन तब तक दोनों लोग मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
थाना उत्तर प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी। रविवार की सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना उत्तर पुलिस ने ककरऊ कोठी के समीप नजरें टिका दीं। इसी दरम्यान शादी समारोह में फायरिंग के दोनों आरोपी सगे भाई मोटर साईकिल पर उधर से गुजरते दिखे। पुलिस ने दोनों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान ही पुलिस की टापा खुर्द के समीप दोनों अपराधियों से मुठभेड़ हो गई।
फायरिंग के दौरान दोनों अपराधियों के पैर व जांघ में गोली लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। गिरफ्तारी के दौरान दोनों अपराधियों के पास से दो तमंचा,नौ जिंदा कारतूस एवं मोटर साईकिल बरामद की गई। टीम में उत्तर थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह, एसएसआई महावीर सिंह, चौकी इंचार्ज आगरा गेट आदि शामिल रहे।