{"_id":"5e3c4bbc8ebc3ee5935b5ce9","slug":"pm-avas-yojana-firozabad-news-agr4282743129","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्त न मिलने से अधूरे पड़े भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्त न मिलने से अधूरे पड़े भवन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी )पर लगी लाभार्थी महिलाओं की कतार
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कई माह से भवन निर्माण के लिए दूसरी एवं तीसरी किस्त का भुगतान नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हजारों लाभार्थियों के भवन अधूरे पडे़ हैं। प्रथम किश्त मिलने के बाद भवन निर्माण शुरू कराने वाले लाभार्थी अगली किश्त के लिए जिला मुख्यालय स्थित डूडा एवं कार्यदायी संस्था के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य 39790 आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों का चयन हो चुका है। वर्ष 2016-17 के बीच शुरू हुई योजना के तहत लगभग 17 हजार आवास पूरे होने का दावा किया जा है। शेष लगभग 27 हजार लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है लेकिन दूसरी और तीसरी किस्त का भुगतान कई माह से लंबित है। ऐसे में योजना के लाभार्थी दूसरी और तीसरी किस्त के भुगतान के लिए डूडा एवं कार्यदायी संस्था (एसबीएनजी) के दफ्तरी के चक्कर काट रहे हैं।
बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में बढ़ोत्तरी से बढ़ रही टेंशन
दूसरी और तीसरी किस्त भुगतान के लिए सैलई निवासी कमलेश देवी, न्यू रामगढ़ निवासी प्रियंका एवं आंबेडकर पार्क निवासी रोशनी भी कार्यदायी संस्था (एसबीएनजी) कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं के अनुसार दूसरी और तीसरी किस्त के लिए अक्तूबर माह से चक्कर काट रहे हैं। महिलाओं के अनुसार लोहा, गिट्टी एवं मौरंग के दाम बढ़ने के कारण मकान बनवाने की लागत भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व लगभग 1600 लाभार्थियों के खातों में दूसरी व तीसरी किस्त हस्तांतरित हुई है। भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु शासन को पत्र भेजा है।
सुभाष वीर सिंह राजपूत पीओ डूडा