फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pledge taken not to file fake cases

Firozabad News: फर्जी मुकदमे दर्ज न कराने का दिलाया संकल्प

Sun, 19 Nov 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken not to file fake cases
फिरोजाबाद। ऑपरेशन जागृति के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा के टिप्स दिए और महिलाओं और बालिकाओं को फर्जी मुकदमें दर्ज न कराने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने कहा कि इस समय महिलाओं का दुरुपयोग करते हुए उनके द्वारा झूठी एफआईआर लिखा दी जाती हैं। जबकि महिलाओं को पता भी नहीं होता है की घटना क्या है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी की कठपुतली न बनें। अपनी समझदारी का परिचय देते हुए खुद फैसला करें। अगर किसी भी तरह की दिक्कत हो तो महिला पुलिस अधिकारी से संवाद कर कर समस्या का निस्तारण कराएं। खुद जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं जागरूक होकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें तथा कमजोर और पीड़ितों को न्याय दिलाएं।
विज्ञापन

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया की इस समय थानों में शरारतीतत्वों द्वारा महिलाओं को आगे कर झूठी रिपोर्ट लिखा दी जाती है और पुलिस उन्हीं शिकायतों में उलझी रहती है। इसलिए पुलिस को सही सूचना दें। इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, अखिलेश शर्मा, एसआई रजनी शर्मा एवं समाजसेवी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed