{"_id":"694ed3c4f09921b652025171","slug":"players-showed-their-strength-in-the-mp-sports-festival-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-163868-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
दाऊदयाल स्टेडियम मेंआयोजित सांसद खेल कार्यक्रम में सम्मानित किए खिलाड़ी एवं राज्यसभा सांसद अर
- फोटो : दाऊदयाल स्टेडियम मेंआयोजित सांसद खेल कार्यक्रम में सम्मानित किए खिलाड़ी एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह एव अन्य जनप्रतिनिधि। स्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। दाऊदयाल स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साहवर्धन किया। वॉलीबॉल, भारोत्तलन व बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक हरिओम यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अभिषेक यादव, निशांत खरे, भोजराज सिंह, प्रियंका रानी, शुभा गुप्ता, मोहित यादव, रामबरन, पुनीत कुमार, मनोज कुमार, रमेश बंद्र, हरिओम यादव और विकास कुमार उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
बॉलीबॉल का परिणाम
सब जूनियर बलिका वर्ग में विजेता टीम - सिरसागंज
जूनियर बालक वर्ग विजेता टीम विजेता - टूंडला
जूनियर बालिका वर्ग विजेता टीम - जसराना
सीनियर बालिका वर्ग विजेता टीम - जसराना
बैडमिंटन सब जूनियर में प्रथम स्थान अनुकल्प और नीतेश (शिकोहाबाद) द्वितीय स्थान।
सब जूनियर एकल बालक वर्ग प्रथम स्थान लकी
सब जूनियर युगल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अदिति और आस्था
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग अनुज कुमार ध्रुव कुमार, हर्ष कुमार, अभय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।